लखनऊ में विकास कार्यों पर महापौर सख्त

लखनऊ में विकास कार्यों पर महापौर सख्त: स्मार्ट सिटी में 15वें वित्त आयोग के कार्यों को लेकर बैठक, बोलीं- कागजों पर नहीं, धरातल पर दिखे काम

लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में आज स्मार्ट सिटी कार्यालय में 15वें वित्त आयोग एवं अवस्थापना निधि के अंतर्गत नगर में कराए जाने वाले विकास कार्यों के चयन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जलकल, पर्यावरण, मार्ग प्रकाश एवं अभियंत्रण विभाग से जुड़े प्रस्तावित कार्यों पर बिंदुवार विचार-विमर्श किया गया।

महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों का चयन केवल कागजों पर न किया जाए, बल्कि धरातल पर शहर की वास्तविक आवश्यकताओं और नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखकर किया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा, ताकि उपलब्ध धनराशि का शत-प्रतिशत सदुपयोग सुनिश्चित हो सके।

बैठक में नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त अभिनव रंजन श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, अरुण कुमार गुप्त, डॉ. अरविंद कुमार राव, मुख्य वित्त एवं लेखा अधिकारी, जीएम जलकल, मुख्य अभियंतागण सहित एलडीए और पीडब्ल्यूडी के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Amrit Mishra

Amrit Mishra

Designation: CHIEF EDITOR

Work Area: INDIA (Delhi)

Mobile: 9555237137

Email: amnewsnational@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

💬 WhatsApp