गोरखपुर की बेटी स्वस्ति यादव ने पहले प्रयास में पास की न्यायिक सेवा परीक्षा
गोरखपुर की बेटी स्वस्ति यादव ने पहले प्रयास में पास की न्यायिक सेवा परीक्षा, बनी जज – पुलिस पिता की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान
गोरखपुर। जनपद की होनहार बेटी स्वस्ति यादव ने पहली ही कोशिश में न्यायिक सेवा परीक्षा पास कर न्यायाधीश बनने का गौरव हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
स्वस्ति यादव बेलीपार थाना क्षेत्र के बिस्टौली बुजुर्ग गांव की रहने वाली हैं। वह उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सेवारत नंद किशोर यादव की सुपुत्री हैं। साधारण ग्रामीण परिवेश से निकलकर न्यायिक सेवा जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा को पहले प्रयास में पास करना उनकी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
स्वस्ति की सफलता ने न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव और जनपद का मान बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि उन हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है, जो न्यायिक सेवा की तैयारी कर रहे हैं।
.पिता नंद किशोर यादव ने बताया कि बेटी की सफलता परिवार के लिए गर्व का क्षण है। गांव में भी बधाई देने वालों का तांता लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वस्ति ने साबित कर दिया कि बेटियां अवसर मिलने पर हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकती हैं।

Amrit Mishra
Designation: CHIEF EDITOR
Work Area: INDIA (Delhi)
Mobile: 9555237137
Email: amnewsnational@gmail.com
