गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह और DIG एस. चनप्पा ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण,

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह और DIG एस. चनप्पा ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, 17 जिलों में 54 हजार शिक्षक कर रहे मतदान

गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र-2026 के लिए शुक्रवार को हो रहे मतदान के दौरान मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर इंद्र विक्रम सिंह और डीआईजी रेंज एस. चनप्पा ने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था और मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया।

अधिकारियों ने केंद्रों पर सुरक्षा प्रबंधों, मतदाताओं की सुविधा और मतदान के सुचारु संचालन का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि मतदान के लिए आने वाले शिक्षक मतदाताओं के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखा जाए, ताकि उन्हें वोट डालने में किसी तरह की परेशानी न हो और वे शांतिपूर्ण ढंग से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 17 जिलों के 18 लोकसभा और 98 विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े कुल 54,303 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इसके लिए कुल 200 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा।

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। मतदान के बाद मतगणना 27 अक्टूबर को होगी और पूरी निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक संपन्न कराई जानी है।

Amrit Mishra

Amrit Mishra

Designation: CHIEF EDITOR

Work Area: INDIA (Delhi)

Mobile: 9555237137

Email: amnewsnational@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

💬 WhatsApp