यूपी में 14 ADM और SDM का तबादला: झांसी
यूपी में 14 ADM और SDM का तबादला: झांसी, आजमगढ़, रायबरेली, गोंडा में नए ADM (प्रशासन), 3 अफसर बने विशेष कार्याधिकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने बुधवार देर रात 14 अपर जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी स्तर के अफसरों के तबादले कर दिए। तबादला सूची में झांसी, आजमगढ़, रायबरेली, गोंडा और कानपुर देहात सहित कई जिलों में नई तैनाती की गई है।
जारी आदेश के अनुसार –
- श्री शिव प्रताप शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) झांसी को विशेष कार्याधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय बनाया गया है।
- श्री संजय चावला, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) आजमगढ़ को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) झांसी भेजा गया है।
- श्री सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रायबरेली को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) आजमगढ़ बनाया गया है।
- श्री अशोक कुमार गुप्ता, उपजिलाधिकारी गोंडा को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रायबरेली की जिम्मेदारी दी गई है।
- श्री विकास सिंह, सहायक नगर आयुक्त लखनऊ नगर निगम को उपजिलाधिकारी गोंडा बनाया गया है।
- श्री राजीव कुमार शुक्ला, अपर नगर आयुक्त प्रयागराज को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) आजमगढ़ भेजा गया है।
- श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी उन्नाव को अपर नगर आयुक्त प्रयागराज बनाया गया है।
- श्री गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) सिद्धार्थनगर को विशेष कार्याधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय तैनात किया गया है।
- श्री संदीप कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) इटावा को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) सिद्धार्थनगर बनाया गया है।
- श्री मनोज प्रकाश, उपजिलाधिकारी जालौन को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) इटावा भेजा गया है।
- श्री अंकित शुक्ला, उपजिलाधिकारी लखनऊ को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कानपुर देहात बनाया गया है।
- श्री नरेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) आजमगढ़ को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) कानपुर देहात भेजा गया है।
- श्री आत्म स्वरूप श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी प्रयागराज को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सहारनपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
- श्री अभिनव रंजन श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ को विशेष कार्याधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय बनाया गया है।

Amrit Mishra
Designation: CHIEF EDITOR
Work Area: INDIA (Delhi)
Mobile: 9555237137
Email: amnewsnational@gmail.com
