30 अक्टूबर को लखनऊ आएंगे अमित शाह

30 अक्टूबर को लखनऊ आएंगे अमित शाह: दो दिवसीय दौरे में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों की करेंगे समीक्षा, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल

लखनऊ। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 30 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आएंगे। अपने दौरे के दौरान शाह भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे और 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह मौजूद रहेंगे। इसके अलावा पार्टी प्रभारी विनोद तावड़े, सह-प्रभारी, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

बताया जा रहा है कि दूसरे दिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठन की स्थिति और चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी। प्रदेश और जिला स्तर पर संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और चुनावी तैयारियों का जायजा लिया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में विधायकों के रिपोर्ट कार्ड और उनके प्रदर्शन की समीक्षा भी रखी जा सकती है।

Amrit Mishra

Amrit Mishra

Designation: CHIEF EDITOR

Work Area: INDIA (Delhi)

Mobile: 9555237137

Email: amnewsnational@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

💬 WhatsApp