गोरखपुर में सड़क सुरक्षा बैठक: मंडलायुक्त ने पूछा- फेल वाहन से हादसा हुआ

📅 प्रकाशित: October 22, 2026 ✍️ लेखक / रिपोर्टर: Amrit Mishra 👁️ कुल व्यूज: 4
  • गोरखपुर में सड़क सुरक्षा बैठक: मंडलायुक्त ने पूछा- फेल वाहन से हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन होगा? 304 स्कूली वाहन फेल, 196 का पंजीयन रद्द

गोरखपुर। मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में स्कूली बच्चों की सुरक्षा का मुद्दा हावी रहा। मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने परिवहन विभाग की कार्यशैली पर सख्त सवाल उठाए। बैठक में खुलासा हुआ कि फिटनेस जांच में फेल हुए 304 स्कूली वाहनों में से 108 को दोबारा फिटनेस प्रमाणपत्र दे दिया गया, जबकि 196 वाहनों का पंजीयन निरस्त किया गया।

मंडलायुक्त ने लगाई फटकार –
मंडलायुक्त ने पूछा कि जब 304 वाहन यांत्रिक खामियों के कारण फेल हो गए थे, तो उन्हें सड़क पर चलने से रोकने के लिए सीज क्यों नहीं किया गया? अगर फेल वाहन से कोई हादसा होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने मंडल के सभी जिलों में स्कूली वाहनों की दोबारा जांच और नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए।

बैठक में डीआईजी रेंज एस. चन्नप्पा समेत परिवहन, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

ब्लैक स्पॉट और गंभीर हादसों पर भी चर्चा –
बैठक में ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना संभावित स्थल), 3 या उससे अधिक मौत वाली सड़क दुर्घटनाओं की संयुक्त जांच, ओवर स्पीडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाना, हेलमेट-सीट बेल्ट के उल्लंघन पर लाइसेंस निलंबन और ITMS कैमरों से ई-चालान की कार्रवाई की समीक्षा हुई।

मंडलायुक्त ने कहा कि स्कूल, बाजार और घनी आबादी वाले इलाकों में स्पीड ब्रेकर, संकेतक, रिफ्लेक्टर और लाइटिंग व्यवस्था दुरुस्त की जाए। साथ ही दुर्घटना के बाद घायलों को त्वरित इलाज मिले, इसके लिए एम्बुलेंस और अस्पतालों के बीच समन्वय मजबूत करने और जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट (ZFD) कार्यक्रम को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

Amrit Mishra

Amrit Mishra

Designation: CHIEF EDITOR

Work Area: INDIA (Delhi)

Mobile: 9555237137

Email: amnewsnational@gmail.com

▶️

समाचार तंत्र - वीडियो गैलरी

ताज़ा खबरें और खास वीडियो कवरेज सीधे यूट्यूब से

LIVE FEED

हमारी टीम

✓ वेरिफाइड
Tapon Kumar bose

Tapon Kumar bose

STATE HEAD

क्षेत्र: Bharwara Manohar ward number 14

✓ वेरिफाइड
सुनील कुमार

सुनील कुमार

REPORTER

क्षेत्र: बस्ती

✓ वेरिफाइड
Amrit Mishra

Amrit Mishra

CHIEF EDITOR

क्षेत्र: INDIA

💬 WhatsApp