गोरखपुर में SIR अभियान तेज: DM दीपक मीणा ने 8 बूथों का किया निरीक्षण, छूटे नाम जुड़वाने का सुनहरा
गोरखपुर में SIR अभियान तेज: DM दीपक मीणा ने 8 बूथों का किया निरीक्षण, छूटे नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका
गोरखपुर। मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत शनिवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने शहर विधानसभा क्षेत्र के आठ मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
डीएम ने बूथ संख्या 31, 32, 34, 35, 36, 37, 41 और 42 पर चल रहे पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लिया और मौके पर मौजूद बीएलओ से प्रगति रिपोर्ट ली। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया को नियमानुसार पूरा किया जाए और आने वाले लोगों को आवेदन प्रक्रिया के बारे में स्पष्ट जानकारी दी जाए।
फॉर्म 6, 7 और 8 का महत्व समझाया –
डीएम ने बताया कि फॉर्म-6 के माध्यम से नए पात्र मतदाता अपना नाम जुड़वा सकते हैं, फॉर्म-7 से नियमानुसार नाम हटाने और फॉर्म-8 से नाम, पता और अन्य विवरण में संशोधन के लिए आवेदन किया जा सकता है।
युवाओं के लिए सुनहरा मौका –
SIR अभियान में जिन पात्र लोगों का नाम किसी कारण से छूट गया है या कट गया है, उनके लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है। इसके साथ ही ऐसे युवा जिनकी उम्र 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूरी हो रही है, वे भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
डीएम ने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक भागीदारी की पहली शर्त है। सभी बीएलओ पूरी तत्परता से काम करें ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

Amrit Mishra
Designation: CHIEF EDITOR
Work Area: INDIA (Delhi)
Mobile: 9555237137
Email: amnewsnational@gmail.com
