17 जिलों की मतपेटियां स्ट्रांग रूम में सील, सुरक्षा में मुस्तैद जवान:
17 जिलों की मतपेटियां स्ट्रांग रूम में सील, सुरक्षा में मुस्तैद जवान: 27 अक्टूबर को खुलेगा शिक्षक MLC चुनाव के प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा
गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद 17 जिलों के 200 मतदेय स्थलों की मतपेटियां दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखकर सीलबंद कर दी गई हैं। स्ट्रांग रूम के बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है जो 24 घंटे निगरानी में मुस्तैद हैं।
23 अक्टूबर को हुए मतदान में कुल 54,910 मतदाताओं में से 43,433 शिक्षकों ने वोट डाला। कुल 79.1 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के बाद सभी मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच विश्वविद्यालय लाया गया और सील किया गया।
अब सभी की निगाहें 27 अक्टूबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। इसी दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रूम खोला जाएगा और मतपत्रों की गिनती के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा, जिससे तय होगा कि शिक्षक मतदाताओं ने किस प्रत्याशी पर भरोसा जताया है।

Amrit Mishra
Designation: CHIEF EDITOR
Work Area: INDIA (Delhi)
Mobile: 9555237137
Email: amnewsnational@gmail.com
