UP MLC चुनाव: 11 सीटों पर मतदान संपन्न, गोरखपुर

UP MLC चुनाव: 11 सीटों पर मतदान संपन्न, गोरखपुर-फैजाबाद में 79% वोटिंग, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, गोरखपुर और नेवादा में भाजपा-सपा कार्यकर्ता भिड़े

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों – 5 खंड स्नातक और 6 खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए मतदान शुक्रवार 23 अक्टूबर को शाम 4 बजे संपन्न हो गया। अब मतगणना के बाद 27 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव को सत्तारूढ़ भाजपा और सपा के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई के तौर पर देखा जा रहा है।

कहां कितना हुआ मतदान –

1. गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र में बंपर वोटिंग: सभी 17 जिलों में मतदान समाप्त हो गया। यहां कुल 79.01 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

2. बरेली-मुरादाबाद शिक्षक क्षेत्र: शाम 4 बजे तक सबसे ज्यादा अमरोहा में 93.8%, मुरादाबाद में 75.31%, रामपुर में 74.86% और संभल में 71.80% मतदान हुआ। अधिकारियों के अनुसार संभल और अमरोहा में पोलिंग पार्टियों के अंतिम रिकॉर्ड मिलान के बाद फाइनल प्रतिशत बदलेगा।

3. गाजियाबाद (मेरठ खंड): जिले में 13 मतदान केंद्रों के 75 मतदेय स्थलों पर वोटिंग हुई। स्नातक में 31,169 और शिक्षक में 9,845 मतदाता पंजीकृत थे।
फाइनल वोटिंग – स्नातक में 26.76% और शिक्षक में 56.03%।
10 बजे तक स्नातक में 7.12% और शिक्षक में 10.26%, 12 बजे तक स्नातक में 8.30% और शिक्षक में 12.86%, 2 बजे तक स्नातक में 18% और शिक्षक में 37% मतदान हुआ था।

4. गौतमबुद्धनगर: दोपहर 2 बजे तक शिक्षक में 38.72% और स्नातक में 26.45% मतदान।

5. सहारनपुर: दोपहर 2 बजे तक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 25.54% मतदान।

गोरखपुर में दो जगह हंगामा –

DAV डिग्री कॉलेज गोरखपुर: भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में तीखी बहस हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश का आरोप लगाया। यह टकराव सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी के सामने हुआ।

नेवादा मतदान केंद्र: दोपहर करीब 2:30 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य और सपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सरोज में नोकझोंक हो गई। मामला मतदान केंद्र परिसर में वाहन लाने को लेकर शुरू हुआ। वीडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष परिसर के अंदर वाहन लाने का विरोध करते और पुलिस से चालान करने को कहते दिखे। वहीं सपा नेता जितेंद्र सरोज ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और बदसलूकी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह एजेंट के रूप में पीठासीन अधिकारी द्वारा निर्धारित स्थान पर बैठे थे। कुछ देर अफरा-तफरी के बाद स्थिति सामान्य हो गई।

साहिबाबाद में पुरानी पेंशन बना मुद्दा –
साहिबाबाद में इंदिरापुरम के मकनपुर स्थित बालिका इंटर कॉलेज में सुबह 8 बजे से वोटिंग हुई। पहली बार वोट डालने पहुंचीं दिव्या जोशी ने बैलेट पेपर से मतदान कर उंगली पर लगी स्याही दिखाई। वहीं 78 वर्षीय रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. विमल जोशी ने भी वोट डाला। महिला वोटर्स ने कहा कि शिक्षा में मार्किंग सिस्टम में सुधार और शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू होना मुख्य मुद्दा है।

Amrit Mishra

Amrit Mishra

Designation: CHIEF EDITOR

Work Area: INDIA (Delhi)

Mobile: 9555237137

Email: amnewsnational@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

💬 WhatsApp