लखनऊ में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल: नर्सरी से 12वीं तक विशेष अवकाश घोषित
लखनऊ में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल: नर्सरी से 12वीं तक विशेष अवकाश घोषित, शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव के लिए मतदान कल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर लखनऊ में कल सभी स्कूल बंद रहेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक, लखनऊ द्वारा बुधवार 22 अक्टूबर को संयुक्त विज्ञप्ति जारी की गई है। जिलाधिकारी लखनऊ के निर्देशानुसार मतदान के दिन 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को जनपद-लखनऊ में कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक के समस्त परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालयों में विशेष अवकाश घोषित किया गया है।
आदेश में कहा गया है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

Amrit Mishra
Designation: CHIEF EDITOR
Work Area: INDIA (Delhi)
Mobile: 9555237137
Email: amnewsnational@gmail.com
