गोरखपुर में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल: नर्सरी से 12वीं तक विशेष अवकाश घोषित, शिक्षक MLC चुनाव के लिए

गोरखपुर में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल: नर्सरी से 12वीं तक विशेष अवकाश घोषित, शिक्षक MLC चुनाव के लिए मतदान कल

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर जिले में कल सभी स्कूल बंद रहेंगे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेन्द्र त्रिपाठी और जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत सिंह द्वारा बुधवार 22 अक्टूबर को संयुक्त विज्ञप्ति जारी की गई है। जिलाधिकारी गोरखपुर के निर्देशानुसार मतदान के दिन 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को जनपद-गोरखपुर में कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक के समस्त परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालयों में विशेष अवकाश घोषित किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।

Amrit Mishra

Amrit Mishra

Designation: CHIEF EDITOR

Work Area: INDIA (Delhi)

Mobile: 9555237137

Email: amnewsnational@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

💬 WhatsApp