गोरखपुर: DAV डिग्री कॉलेज में सपा प्रत्याशी डॉ.
- गोरखपुर: DAV डिग्री कॉलेज में सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी ने किया मतदान, शिक्षकों से की अधिक मतदान की अपील
गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत शुक्रवार को सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी ने गोरखपुर के बक्शीपुर स्थित डीएवी डिग्री कॉलेज के मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान के बाद डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार और महत्वपूर्ण दायित्व है। हमारा एक-एक मत लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के समस्त सम्मानित शिक्षक मतदाता साथियों से विनम्र निवेदन किया कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।

Amrit Mishra
Designation: CHIEF EDITOR
Work Area: INDIA (Delhi)
Mobile: 9555237137
Email: amnewsnational@gmail.com
