पुलिस के लिए योगी सरकार का बड़ा तोहफा: वर्दी भत्ता 6500 से बढ़ाकर 15000 किया, मोटरसाइकिल और सिम भत्ते में भी बढ़ोतरी, शहीद पुलिसकर्मियों की 2 कहानियां जिसने सबको रुलाया
लखनऊ, 21 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस विभाग के लिए 3 बड़ी घोषणाएं की हैं। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सरकार पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
योगी की 3 बड़ी घोषणाएं –
- पुलिस की वर्दी का भत्ता 6500 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दिया गया है।
- मोटरसाइकिल भत्ता 700 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये किया गया है।
- पुलिस को सिम कार्ड के लिए अब 2000 नहीं, बल्कि ढाई हजार रुपये (2500) मिलेंगे।
शहादत की 2 कहानियां जिसने सबका दिल जीत लिया –
सीएम योगी ने इस दौरान शहीद हुए दो जांबाज पुलिसकर्मियों की शौर्य गाथा भी साझा की, जिसे सुनकर हर कोई भावुक हो गया।
1. 4 अगस्त 2026 – नोएडा अग्निकांड –
4 अगस्त को तड़के करीब 3 बजे ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र में एक इलेक्ट्रॉनिक PCB चिप फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जहरीले धुएं के बीच फायर ब्रिगेड की टीम सायरन बजाते हुए पहुंची। टीम में फायरमैन रोहित यादव और ड्राइवर तीर्थपाल सिंह भी शामिल थे।
फैक्ट्री के अंदर रसायन और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान होने से आग बेकाबू थी। घने धुएं में कुछ दिखना नामुमकिन था। लेकिन बिना अपनी जान की परवाह किए टीम पाइप लेकर अंदर दाखिल हुई। सबसे आगे थे रोहित यादव, जो वॉटर होज थामे सीधी लपटों पर पानी की बौछार कर रहे थे और तीर्थपाल सिंह पानी का दबाव बनाए हुए थे।
काफी मशक्कत के बाद जब आग लगभग काबू में आ गई थी, तभी भीषण गर्मी से कंपनी की पक्की दीवार और लोहे का भारी गार्डर भरभराकर गिर गया। मलबे में तीर्थपाल सिंह, रोहित यादव समेत 5 जवान दब गए। साथियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिश के बावजूद रोहित और तीर्थपाल को नहीं बचाया जा सका।
इस ऑपरेशन में 450 कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। 32 साल के रोहित यादव अपने पीछे पत्नी और 2 छोटी बेटियां छोड़ गए हैं, वहीं 48 साल के तीर्थपाल सिंह के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।

Amrit Mishra
Designation: CHIEF EDITOR
Work Area: INDIA (Delhi)
Mobile: 9555237137
Email: amnewsnational@gmail.com
