भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री हरीश द्विवेदी जी की माताजी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री हरीश द्विवेदी जी की माताजी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में गोरक्षनाथ सनातन संघ ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

मातृशक्ति के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए दिवंगत पुण्यात्मा की शांति एवं सद्गति के लिए की प्रार्थना

गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पंडित संतोष मिश्रा जी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री हरीश द्विवेदी जी की पूजनीय माताजी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद त्रिपाठी जी सहित संघ के पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद त्रिपाठी जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में माता का स्थान सर्वोच्च है। मां का स्नेह, त्याग, समर्पण, संस्कार और आशीर्वाद संतान के जीवन की सबसे अमूल्य धरोहर होते हैं। मां का निधन परिवार के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है। मां का वात्सल्य और उनके द्वारा दिए गए संस्कार सदैव परिवार के जीवन में प्रेरणास्रोत बने रहते हैं।

श्री त्रिपाठी जी ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में गोरक्षनाथ सनातन संघ शोक संतप्त श्री हरीश द्विवेदी जी एवं उनके समस्त परिवार के साथ खड़ा है। संघ की ओर से दिवंगत माताजी के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें।

ब्रह्मभोज कार्यक्रम के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने दिवंगत माताजी के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया तथा परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि परिवार पर अपनी कृपा बनाए रखें और इस कठिन समय में उन्हें दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

गोरक्षनाथ सनातन संघ ने इस दुःखद अवसर पर श्री हरीश द्विवेदी जी एवं उनके समस्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत माताजी को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

ॐ शांति! शांति!! शांति!!!

जारीकर्ता:
गोरक्षनाथ सनातन संघ
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
पंडित संतोष मिश्रा

Amrit Mishra

Amrit Mishra

Designation: CHIEF EDITOR

Work Area: INDIA (Delhi)

Mobile: 9555237137

Email: amnewsnational@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

💬 WhatsApp