गोरखपुर के नए कार्यवाहक CMO बने डॉ. नंदलाल कुशवाहा, डॉ. राजेश झा बने STO

गोरखपुर के नए कार्यवाहक CMO बने डॉ. नंदलाल कुशवाहा, डॉ. राजेश झा बने STO

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता। गोरखपुर के सीएमओ डॉ. राजेश झा के राज्य क्षय रोग अधिकारी (STO) पद पर तबादले के बाद जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नंदलाल कुशवाहा को सीएमओ का कार्यवाहक चार्ज दिया गया है। बुधवार को डॉ. राजेश झा ने डॉ. कुशवाहा को बुके देकर कार्यभार सौंपा। शासन से स्थायी तैनाती तक डॉ. कुशवाहा ही कार्यवाहक सीएमओ रहेंगे।

डॉ. राजेश झा ने अप्रैल 2025 में गोरखपुर के सीएमओ का पदभार संभाला था। हाल ही में वह अपर निदेशक ग्रेड पर प्रोन्नत हुए हैं। बीते सप्ताह उनके ग्रेड के अनुसार शासन ने उन्हें राज्य क्षय रोग अधिकारी के पद पर तैनात किया है।

डेढ़ साल में किए कई नवाचार –
इस अवसर पर निवर्तमान सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि उनके कार्यकाल में टीम के सहयोग से कई नवाचार किए गए। अपने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने पिंक कार्ड, सैम्पल ट्रांसपोर्ट, डेंगू मुक्त हॉस्टल, मातृ सेवा, ई-आरोग्य पाठशाला और टीम-इलेवन जैसे अभिनव प्रयोगों से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया। मातृ मृत्यु दर नियंत्रित करने, सी-सेक्शन डिलीवरी बढ़ाने और बसंतपुर शहरी स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदेश का पहला सिटी पाली क्लिनिक खोलने में उनकी अहम भूमिका रही।

Amrit Mishra

Amrit Mishra

Designation: CHIEF EDITOR

Work Area: INDIA (Delhi)

Mobile: 9555237137

Email: amnewsnational@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

💬 WhatsApp