गोरखपुर में सांसद रवि किशन ने किया ‘हैक माई फैशन
गोरखपुर में सांसद रवि किशन ने किया ‘हैक माई फैशन स्टूडियो’ का भव्य उद्घाटन, बोले- गोरखपुर अब फैशन में भी बनेगा ट्रेंडसेटर
गोरखपुर, 21 अक्टूबर। शहर में फैशन और मॉडर्न लाइफस्टाइल की दुनिया में एक नया अध्याय जुड़ गया है। बरगदवा चौराहे के समीप ‘हैक माई फैशन स्टूडियो’ का भव्य उद्घाटन गोरखपुर के लोकप्रिय सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन शुक्ल ने किया।
फीता काटते ही स्टूडियो में मौजूद लोगों ने तालियों से स्वागत किया। इस दौरान स्टूडियो की प्रोपराइटर मयंका मिश्रा और निशि जायसवाल ने सांसद रवि किशन का बुके देकर स्वागत किया और स्टूडियो की खासियतों के बारे में विस्तार से बताया।
एक ही छत के नीचे सब कुछ –
प्रोपराइटर ने बताया कि ‘हैक माई फैशन स्टूडियो’ सिर्फ एक दुकान नहीं, बल्कि एक कंप्लीट फैशन डेस्टिनेशन है। यहां महिलाओं के लिए ट्रेंडी वेस्टर्न ड्रेसेस, प्रोफेशनल फोटोशूट स्टूडियो, हाईटेक पॉडकास्ट स्टूडियो और लग्जरी ब्यूटी पार्लर जैसी सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी।
युवाओं और क्रिएटर्स के लिए बड़ी सौगात –
खास तौर पर गोरखपुर के युवाओं, महिलाओं, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, मॉडल्स और कंटेंट क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर इसे डिजाइन किया गया है। अब फोटोशूट, पॉडकास्ट रिकॉर्डिंग या ब्यूटी सर्विस के लिए अलग-अलग जगह भटकना नहीं पड़ेगा।
सांसद रवि किशन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गोरखपुर अब सिर्फ विकास ही नहीं, फैशन और क्रिएटिविटी में भी आगे बढ़ रहा है। ऐसे आधुनिक स्टूडियो से स्थानीय प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिलेगा।

Amrit Mishra
Designation: CHIEF EDITOR
Work Area: INDIA (Delhi)
Mobile: 9555237137
Email: amnewsnational@gmail.com
