रवि किशन की पहल रंग लाई: AIIMS गोरखपुर में बढ़ेंगी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं, केंद्र सरकार ने किया कंफर्म

📅 प्रकाशित: October 22, 2026 ✍️ लेखक / रिपोर्टर: Amrit Mishra 👁️ कुल व्यूज: 1

रवि किशन की पहल रंग लाई: AIIMS गोरखपुर में बढ़ेंगी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं, केंद्र सरकार ने किया कंफर्म

गोरखपुर। गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला की पहल पर AIIMS गोरखपुर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पूर्वांचल के मरीजों को अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, AIIMS गोरखपुर में सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।

सांसद रवि किशन ने संसद में नियम 377 के तहत AIIMS गोरखपुर में सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं को मजबूत करने का मुद्दा उठाया था। जिस पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने पत्र भेजकर जवाब दिया है।

पहले से चल रही हैं 5 सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं –
केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार AIIMS गोरखपुर में फिलहाल कार्डियोलॉजी, मेडिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी और यूरोलॉजी जैसी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं संचालित हो रही हैं।

इन विभागों के विस्तार की तैयारी –
इसके अलावा कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी (CTVS), नेफ्रोलॉजी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी जैसी अन्य सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

फैकल्टी भर्ती भी जारी –
केंद्र ने बताया कि AIIMS में स्वीकृत सुपर स्पेशियलिटी फैकल्टी के रिक्त पदों को भरने के लिए लगातार विज्ञापन निकाले जा रहे हैं और योग्य डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया जारी है।

रवि किशन की इस पहल से आने वाले समय में पूर्वांचल समेत बिहार-नेपाल सीमा तक के मरीजों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

Amrit Mishra

Amrit Mishra

Designation: CHIEF EDITOR

Work Area: INDIA (Delhi)

Mobile: 9555237137

Email: amnewsnational@gmail.com

▶️

समाचार तंत्र - वीडियो गैलरी

ताज़ा खबरें और खास वीडियो कवरेज सीधे यूट्यूब से

LIVE FEED

हमारी टीम

✓ वेरिफाइड
Tapon Kumar bose

Tapon Kumar bose

STATE HEAD

क्षेत्र: Bharwara Manohar ward number 14

✓ वेरिफाइड
सुनील कुमार

सुनील कुमार

REPORTER

क्षेत्र: बस्ती

✓ वेरिफाइड
Amrit Mishra

Amrit Mishra

CHIEF EDITOR

क्षेत्र: INDIA

💬 WhatsApp