कल PET परीक्षा, आज शाम 7 बजे CM योगी करेंगे
कल PET परीक्षा, आज शाम 7 बजे CM योगी करेंगे कानून-व्यवस्था की समीक्षा: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़ेंगे सभी मंडलायुक्त-DM-SSP
लखनऊ। मुख्यमंत्री कार्यालय ने आज शाम की महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को लेकर आदेश जारी किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 24 अक्टूबर 2026 को शाम 7:00 बजे प्रदेश की कानून-व्यवस्था और कल आयोजित होने वाली पीईटी (PET) परीक्षा को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।
बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी, जिसमें मुख्य सचिव, डीजीपी, अध्यक्ष अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव गृह, परिवहन, उच्च शिक्षा, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, एडीजी कानून-व्यवस्था एवं आपातकालीन सेवाएं शामिल होंगे।
इसके साथ ही सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, एडीजी जोन/पुलिस आयुक्त, आईजी/डीआईजी, एसएसपी/एसपी, परिवहन और शिक्षा विभाग के मंडल एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को भी जुड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री के निजी सचिव जय शंकर सिंह द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि सभी संबंधित अधिकारी 15 मिनट पहले अपना स्थान ग्रहण कर लें और पूरी तैयारी के साथ प्रतिभाग करें।

Amrit Mishra
Designation: CHIEF EDITOR
Work Area: INDIA (Delhi)
Mobile: 9555237137
Email: amnewsnational@gmail.com
